भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के सम्मान में चितरंगी में निकली भव्य रैली

राज्य मंत्री राधा सिंह के नेतृत्व में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
संवाददाता – अमन सिंह, सिंगरौली

सिंगरौली। भाजपा के लोकप्रिय नेता माननीय श्री कांत देव सिंह जी को पुनः भाजपा मध्य प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में भाजपा मंडल चितरंगी में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

राज्य मंत्री माननीया श्रीमती राधा सिंह जी के नेतृत्व में निकाली गई विशाल रैली में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ श्री कांत देव सिंह का स्वागत किया। रैली के दौरान “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” और “कांत देव सिंह अमर रहें” के नारों से चितरंगी की गलियाँ गूंज उठीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमन गुप्ता, पूर्व विधायक अमर सिंह, सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि “श्री कांत देव सिंह जी का पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनना पूरे सिंगरौली जिले के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।”

चितरंगी में निकली यह रैली भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और उत्साह का प्रतीक बनी, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भाजपा संगठन एकजुट है और प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

पहले शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *