बगदरा मंडल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

चितरंगी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज चितरंगी विधानसभा के अंतर्गत बगदरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व तथा भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के निर्देश एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के आदेशानुसार संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक बनी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं बगदरा मंडल प्रभारी लालपती साकेत, बगदरा मंडल अध्यक्ष गंगासागर वैस, जनपद सदस्य एवं महिला बाल विकास सभापति कु. सुषमा सिंह, भारतीय जनता पार्टी मंडल बगदरा के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

पहले शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *