आत्मनिर्भर भारत हेतु चितरंगी मंडल कार्यशाला सम्पन्न, जनभागीदारी पर रहा जोर

सिंगरौली/चितरंगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आज चितरंगी मंडल में भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री अमर सिंह जी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अजय द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक उत्थान की दिशा में चल रहा व्यापक अभियान है। मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र वैश्य ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री श्री हर्ष सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रभात सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री देवेश धर द्विवेदी, मंडल मंत्री श्री समर बहादुर सिंह, श्री कमलेश्वर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्री शंकराचार्य पाठक, श्री रमाशंकर पाठक तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यशाला में सभी बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहा है बल्कि युवाओं, किसानों और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रहा है।

अंत में कार्यशाला का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

पहले शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *