मां शारदा मंदिर परिसर के पास घुनवारा विराजमान मां दुर्गा का अद्भुत रूप, श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़

मैहर/घुनवारा

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शारदा दुर्गा उत्सव समिति घुनवारा द्वारा स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
माता शारदा मंदिर के समीप गुफा द्वार की भव्य सजावट, जगमगाते प्रकाश और मंदिर परिसर की दिव्यता ने श्रद्धालुओं को आस्था और भक्ति से अभिभूत कर दिया है।

प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। माता के दरबार में सुबह से देर रात तक भक्तों का आना-जाना निरंतर जारी है।माता का अलौकिक स्वरूप

गुफा द्वार से प्रवेश करते ही भक्तों को माता के अद्भुत रूप का दर्शन होता है। चमचमाते श्रृंगार और आकर्षक सजावट से सजी मूर्ति देखते ही भक्त भाव-विभोर हो उठते हैं।भक्तों का मानना है कि माता का यह रूप जीवन को धन्य बना रहा है और आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का संचार हो रहा है।

स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुशवाहा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर कहा माता का अद्भुत स्वरूप और उनकी सेवा हमें पुण्य आशीर्वाद देती है। यह आयोजन केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। हमें सभी को तन-मन-धन से माता की सेवा में समर्पित होना चाहिए वा मिलकर सभी को सहयोग करना चाहिए।

मां शारदा दुर्गा उत्सव समिति का समर्पण व सहयोग दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ माता की सेवा में जुटे हुए हैं।
समिति में शिब्बू बर्मन, दीपक बर्मन, नीरज सेन, राज सेन, अमर सेन, रोहित गुप्ता, संजय बर्मन, अनुज गुप्ता, सत्यम गुप्ता, सागर सेन, अंशु सेन, साहिल बर्मन, प्रिंस गुप्ता, आदित्य सेन, गंगा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन और ग्रामीण लगातार तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इन सभी के अथक प्रयासों और सेवा भाव से मां दुर्गा का यह आयोजन भव्यता को प्राप्त कर रहा है।

प्रतिदिन भक्ति और आस्था से सराबोर रहता है माता परिसर का वातावरण

माता के दरबार में उमड़ रही भीड़ से पूरा घुनवारा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया है। माता का जयघोष और मंत्रोच्चार से वातावरण गूंज उठता है।
स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन कर पुण्यलाभ ले रहे हैं।

पहले शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *