सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव को दी गई ससम्मान विदाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में हुआ गरिमामयी समारोह

संवाददाता – अमन सिंह | सिंगरौली, 31 अक्टूबर

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में एक ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस विभाग से 43 वर्ष 3 माह की उल्लेखनीय सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव को अर्द्धवार्षिक आयु पूर्ण करने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवारजन उपस्थित रहे।

सम्मान और शुभकामनाएँ

समारोह के दौरान सुरेन्द्र यादव को शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में श्री यादव ने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने उनके अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।

पहले शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *