सिंगरौली। दिनांक 24 सितंबर 2025 को सीएम राइज विद्यालय बरगवा में पुलिस थाना बरगवा द्वारा “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी समीर वारसी सहित प्र.आर. आलोक चतुर्वेदी, प्र.आर. फूल सिंह, प्र.आर. संजय यादव, आर. प्रतीक कुमार एवं आर. अरविंद यादव मौजूद रहे।
लगभग 350 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को महिलाओं एवं बालकों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आपसी चर्चा के माध्यम से उन्हें सामाजिक कुरीतियों से बचने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने भी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएँ शांत कीं। अधिकारियों ने बच्चों को जागरूक नागरिक बनने तथा जरूरतमंद की सहायता करने का संदेश दिया।
