मास्को वुशु स्टार अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में भारत का बढ़ाया मान
सिंगरौली की होनहार खिलाड़ी खुशबू साकेत ने रूस के मास्को में आयोजित वुशु स्टार अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में दो कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया। खुशबू ने विंगचुन और ड्यूलियन विथ वेपन स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) ने प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर खुशबू को सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, प्रशिक्षक गणेश सिंह व धीरज डोंगरे भी उपस्थित रहे।
एसपी ने कहा, “खुशबू जैसी बेटियाँ समाज की असली प्रेरणा हैं, जो सीमित संसाधनों में भी देश का गौरव बढ़ा रही हैं।”