रीवा, मध्यप्रदेश: रीवा जिले के अमहिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अड़ीबाजी (गुंडागर्दी) के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) डा. रितु उपाध्याय के निर्देशन में अमहिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारुक उर्फ शाहरुख खान, पिता अहमद खान उम्र 21 वर्ष, निवासी अजंता टाइल्स के सामने, बिछिया थाना अंतर्गत, जिला रीवा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर रीवा जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
अमहिया थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई में विशेष योगदान
इस सफलता में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल, प्र. आर. श्यामलाल पाठक, आर. पीयूष मिश्रा, आर. विक्रम वर्मा, आर. विकास तिवारी तथा आर. विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।