Share This

सुबह होने से पहले खुल जाती शराब की दुकान,और सिस्टम खामोश खड़ा देखता रहता पूरा मैदान…

रीवा शहर में शराब दुकानों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के समान थाना क्षेत्र में संचालित कंपोजिट शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों, राहगीरों और ग्राहकों के बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि यहां नियमों को खुलेआम ताक पर रखकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग और स्थानीय पुलिस सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि सुबह सूरज निकलने से पहले ही दुकान के शटर के नीचे से शराब बेची जाने लगती है। वहीं दिनभर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब और बीयर बेचने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। लोगों का कहना है कि ग्राहक यदि अधिक दाम को लेकर सवाल उठाए तो विवाद और अभद्रता की स्थिति बन जाती है।


हाला की रेट सरकार तय करती है,लेकिन यहां बोतलों की कीमत ठेकेदार तय करता है… क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार यह शराब दुकान शहर के बेहद व्यस्त मार्ग पर संचालित हो रही है। बस स्टैंड, मार्ग और प्रमुख यातायात क्षेत्र के नजदीक होने के कारण यहां हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान के आसपास खुलेआम ठेले संचालित हो रहे हैं, जहां देर रात तक भीड़ जमा रहती है। कई बार यहां विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है।


सड़क किनारे जाम छलकते रहे,और लाल बत्ती की गाड़ियां बस गुजरती रहीं… लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर से लेकर आदित्य होटल और नेशनल हॉस्पिटल क्षेत्र तक शराबियों का जमावड़ा आम बात बन चुका है। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है, वहीं कई बार नशे में धुत लोग राह चलते लोगों से अभद्रता और विवाद भी करते हैं। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन कभी भी शराब दुकान के सामने जमा भीड़, अव्यवस्थित माहौल और कथित अवैध गतिविधियों पर सख्ती नहीं दिखाई जाती।


जब शिकायतें बढ़ती रहीं और कार्रवाई नहीं हुई,तब लोगों के बीच सवाल और गहरे होते गए… सूत्रों के हवाले से क्षेत्र में चर्चा है कि शराब ठेकेदारों और कुछ जिम्मेदार लोगों के बीच कथित सांठगांठ के चलते नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों ने आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस दोनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


लोगों का कहना है कि रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी लगातार जन समस्याओं को लेकर सक्रिय दिखाई देते हैं और गांव-गांव पहुंचकर जनचौपाल के माध्यम से लोगों की बात सुन रहे हैं। ऐसे में अब आमजन की नजर इस बात पर टिकी है कि शहर में शराब दुकानों को लेकर सामने आ रही शिकायतों और अव्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन कब सख्त कदम उठाता है। वहीं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। शराब दुकानों पर ओवररेटिंग, समय से पहले बिक्री, सार्वजनिक अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
अगर नियम सिर्फ कागज़ों में रह जाएंगे,तो सवाल सिस्टम पर ही उठेंगे…”
फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोग शराब दुकानों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

cscsantoshm@gmail.com

Related Posts

राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, 15 तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों की वेतनवृद्धि रोकी

Share ThisAman Singh Singrauli रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में...

Read out all

खुद बीमारी से जूझ रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर: गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आखिर कहां जाएं इलाज कराने?

Share Thisपूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के...

Read out all

गौरा पंचायत में जन चौपाल आयोजित, अनुविभागीय अधिकारी सुधाकर सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Share Thisरीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर ग्राम स्तर पर प्रशासन की पहल, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण...

Read out all

मलमास मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाएं भगवान भरोसे? थाना प्रभारी से लेकर राजस्व अमले तक पर उठ रहे सवाल

Share This15 दिन में चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता पिछले 5 सालों में सबसे खराब व्यवस्था,नाबालिग विवाह भी… देवतालाब के ऐतिहासिक...

Read out all

शासकीय एम्बुलेंस से बकरियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश गुढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोचा

Share Thisप्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मरीजों को जीवन देने वाली सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग चोरी की वारदात को अंजाम...

Read out all

5 अप्रैल को ईश्वरचंद्र विद्यासागर महाविद्यालय में मनाया जाएगा महाविद्यालय का 32वाँ रजत जयंती समारोह।

Share Thisनव-निर्मित शिक्षा भवन का डिप्टी सीएम के हाथों होगा लोकार्पण। जवा। जिले के जवा तहसील मुख्यालय में संचालित ईश्वरचंद्र विद्यासागर महाविद्यालय जवा...

Read out all